*जन सेवा सहायक पार्टी की उत्तराखंड इकाई गठित, मनीष गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष*
*जन सेवा सहायक पार्टी की उत्तराखंड इकाई गठित, मनीष गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष* *युवा प्रकोष्ठ की कमान रजनीश गंगवार को, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर*
*युवा प्रकोष्ठ की कमान रजनीश गंगवार को, संगठन विस्तार और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर*
देहरादून। जन सेवा सहायक पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार की शुरुआत करते हुए प्रदेश इकाई का गठन किया है। देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की उत्तराखंड राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ऊधम सिंह नगर निवासी मनीष गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष तथा रजनीश गंगवार को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने प्रदेश इकाई के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके समाधान के लिए प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवा प्रकोष्ठ को सक्रिय किया जाएगा। इसी क्रम में रजनीश गंगवार को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि युवाओं को संगठन से जोड़कर उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता के सामने अब संगठन को जिला और विधानसभा स्तर तक विस्तार देने की जिम्मेदारी होगी। पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जाएंगी। पार्टी की ओर से जनसमस्याओं को लेकर अभियान चलाने और आम लोगों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की योजना है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल राजपूत, मकबूल अहमद, सलमा, समीर, वीर सिंह राजपूत समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


