उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- UTET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखिए पूरी जानकारी

उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- UTET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखिए पूरी जानकारी

 

UTET NEWS: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम व द्वितीय के लिए अभ्यर्थी 5 अगस्त की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सात अगस्त की रात्रि 11:59 बजे तक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी से एक ही आवेदक स्वीकार होगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement