*चित्रशिला घाट पर तेज बहाव में बह गईं दो चिताएं, शव भी बहे*

*चित्रशिला घाट पर तेज बहाव में बह गईं दो चिताएं, शव भी बहे*

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। हल्द्वानी स्थित चित्रशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर दो धधकती चिताएं शवों समेत बह गईं। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लगातार बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तेज बहाव के चलते नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए रखी गई चिताएं पानी की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते बह गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी और घाटों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।