*ब्राह्मण महासभा ने मीना शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
*मदन कौशिक और विधायक शिव अरोड़ा का मीना शर्मा ने किया स्वागत*
रुद्रपुर। रविवार को रुद्रपुर में आयोजित ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक शिव अरोड़ा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विधायक शिव अरोड़ा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण महासभा की ओर से मीना शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर मीना शर्मा ने महासभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


