*दिवाली तक कारोबारियों को UPI भुगतान पर MDR से राहत, फैसला टला*
नई दिल्ली। UPI के जरिए भुगतान स्वीकार करने वाले कारोबारियों को दिवाली तक राहत मिल गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की UPI एवं सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के फैसले को दिवाली के बाद तक टाल दिया है। NPCI की ओर से MDR लागू करने की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि इस दौरान कारोबारियों पर अतिरिक्त भुगतान शुल्क का बोझ न पड़े। MDR के तहत चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर कारोबारियों से शुल्क लिया जाएगा।
हालांकि, इस फैसले का आम लोगों के बीच होने वाले UPI लेनदेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले UPI भुगतान पहले की तरह जारी रहेंगे।


