*एसएसपी अजय गणपति ने ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*

Spread the love

*एसएसपी अजय गणपति ने ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*

एसएसपी अजय गणपति ने कसी कमर, साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर होगी कार्रवाई

साइबर अपराध पर एसएसपी अजय गणपति का शिकंजा, हॉटस्पॉट और सक्रिय नेटवर्क पर नजर

24 से 31 अगस्त तक चलेगा ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट, अजय गणपति ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

 

रुद्रपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस की ओर से 24 से 31 अगस्त तक “ऑपरेशन साइबर हॉटस्पॉट-2026” चलाया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के मीटिंग हॉल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की।

गोष्ठी में एसएसपी ने अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की पहचान और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई केवल किसी एक आरोपी तक सीमित न रहे, बल्कि अपराध के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाए।

एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों के सहयोगियों के साथ ही उनकी वित्तीय और डिजिटल कड़ियों को भी चिन्हित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कड़ियों की गहन जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान साइबर अपराध से जुड़े हॉटस्पॉट और सक्रिय नेटवर्क पर विशेष नजर रखने को भी कहा गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *