*महापौर की पहल पर कन्या के विवाह को मिली 50 हजार की सहायता*
*महापौर की पहल पर कन्या के विवाह को मिली 50 हजार की सहायता* *मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत राशि का चेक लाभार्थी को सौंपा*
*मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत राशि का चेक लाभार्थी को सौंपा*
रुद्रपुर। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में मदद के लिए महापौर विकास शर्मा की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। महापौर ने अपने कार्यालय में लाभार्थी अनु गोस्वामी को सहायता राशि का चेक सौंपा और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ट्रांजिट कैंप निवासी रामू सिंह ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए बेटी अनु गोस्वामी के विवाह के लिए महापौर से आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने अपनी संस्तुति के साथ प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा था। इसके बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
स्वीकृति के बाद प्राप्त चेक महापौर विकास शर्मा ने अनु गोस्वामी को सौंपा। आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर का आभार जताया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से बीमारी के उपचार, दुर्घटना पीड़ितों और गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह सहित विभिन्न जरूरतों के लिए पात्र लोगों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरत के समय सरकारी सहायता परिवारों के लिए बड़ा संबल बनती है। उनका प्रयास है कि पात्र लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ समय पर पहुंच सके। नगर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए वह हरसंभव सहयोग और पैरवी करते रहेंगे।


