*मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’* *मेट्रोपोलिस मॉल में गूंजे जयश्रीराम के नारे, दिनभर सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों में जुटे कार्यकर्ता*

*मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग देखी ‘हनुमान अंश’*

*मेट्रोपोलिस मॉल में गूंजे जयश्रीराम के नारे, दिनभर सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों में जुटे कार्यकर्ता*

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में दिनभर सेवा, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह पंच मंदिर में हवन-यज्ञ से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान विधायक कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद विधायक शिव अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रोपोलिस स्थित वेब सिनेमा पहुंचे और सभी के साथ बैठकर फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।

फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित बताई गई है। फिल्म के दौरान भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से समय बिताया और सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ भागीदारी की, वह उनकी जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं सेवा, त्याग और संस्कारों की प्रेरणा देती हैं। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्मों का सामूहिक रूप से अवलोकन सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम भी है।

इससे पहले पंच मंदिर में हवन-यज्ञ, बगवाड़ा मंडी में सेवा गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement