*महापौर विकास शर्मा ने किया डमरू चौक का शिलान्यास, गांधी पार्क बनेगा ‘श्री राम पार्क* *महापौर विकास शर्मा की बड़ी घोषणा: डमरू चौक, श्री राम पार्क और शिव कॉरिडोर से मिलेगी नई पहचान*’

Spread the love

डमरू चौक का शिलान्यास, गांधी पार्क बनेगा ‘श्री राम पार्क’

विकास शर्मा का ऐलान: रुद्रपुर को मिलेगी धार्मिक और सांस्कृतिक नई पहचान

विकास शर्मा बोले— त्रिशूल चौक के बाद अब डमरू चौक बनेगा शहर की नई पहचान

विकास शर्मा ने रखा डमरू चौक की आधारशिला, 51 फीट महादेव प्रतिमा का भी किया ऐलान

विकास शर्मा की पहल: डमरू चौक, श्री राम पार्क और शिव कॉरिडोर से बदलेगी रुद्रपुर की तस्वीर

 

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने से पूर्व शहर को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डीडी चौक का नामकरण ‘डमरू चौक’ करते हुए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम भोले’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। डमरू वादन, शंखनाद और आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर महापौर ने घोषणा की कि शहर के गांधी पार्क का पुनर्निर्माण कर उसे ‘श्री राम पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क में भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि पिछली अमरनाथ यात्रा से पूर्व त्रिशूल चौक का भूमि पूजन किया गया था, जो आज रुद्रपुर की पहचान बन चुका है। अब उसी क्रम में डमरू चौक का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने का जो संकल्प लिया गया था, उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डमरू चौक का भूमि पूजन किया गया है। उन्हें विश्वास है कि त्रिशूल चौक की तरह डमरू चौक भी भविष्य में शहर की नई पहचान बनेगा।

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। डमरू चौक के साथ ही शहर में 51 फीट ऊंची भगवान महादेव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख प्रवेश द्वारों को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देते हुए भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में गंगापुर रोड पर प्रस्तावित शिव कॉरिडोर रुद्रपुर की प्रमुख आध्यात्मिक पहचान बनेगा। उनका उद्देश्य शहर के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी भी विरोध से रुकने वाले नहीं हैं और सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि त्रिशूल चौक, डमरू चौक, शिव कॉरिडोर और श्री राम पार्क के निर्माण से रुद्रपुर को नई पहचान मिलेगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, धीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश कोली, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, पार्षद विष्णु सिंह, श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्डा, संस्थापक सुनील ठुकराल, हरजीत राठी, पारस चुघ, राजन राठौर, शालिनी बोरा, पवन राणा, राजेश कामरा, अनुज पाठक, मोहन तिवारी, नागेन्द्र शर्मा, अमित नारंग, सचिन खुराना, गौरव जुयाल, विपिन चौहान, अंकित सिंह, विजय तोमर, गुन्नू चौधरी, मुकेश वशिष्ठ, पवन खनीजो, राजेश जग्गा, आदेश, अनुज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, पिंकी चतुर्बेदी, अरुण दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *