*कनॉट प्लेस की दुकानों को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी*

Spread the love

*कनॉट प्लेस की दुकानों को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी*

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस में गुरुवार शाम सभी दुकानों को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि एहतियातन कई एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रखी गई हैं।

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को संभावित टकराव या सुरक्षा संबंधी आशंका से जोड़कर विभिन्न दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक दुकानों को समय से पहले बंद कराने के कारण या किसी संभावित खतरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। मामले पर सभी की नजर बनी हुई है तथा आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *