*₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार*
*₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार*
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया और अनुराग पाल के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा नकली सिक्कों के निर्माण और उन्हें बाजार में पहुंचाने की बात सामने आई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नकली सिक्कों को किन माध्यमों से बाजार में खपाते थे। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


