*दुर्गा कॉलोनी की कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल* *राजकुमार ठुकराल बोले—धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता का आधार*

Spread the love

दुर्गा कॉलोनी में निकली भव्य कलश यात्रा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हुए शामिल

रुद्रपुर। वार्ड संख्या 32 स्थित दुर्गा कॉलोनी में धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और जयघोष के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार करती रही।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पीताम्बर त्रिपाठी, तरुण दत्त, राजाराम यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बेलवाल, पुनीत गांधी, रवि मिश्रा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विद्याराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *