उत्तराखंड के युवाओं को उद्यमिता और सौर ऊर्जा से जोड़ने की जरूरत : डॉ. गणेश उपाध्याय

Spread the love

उत्तराखंड के युवाओं को उद्यमिता और सौर ऊर्जा से जोड़ने की जरूरत : डॉ. गणेश उपाध्याय

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास के लिए युवाओं को उद्यमिता और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड को नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाए।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि राज्य के नवयुवकों को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जाने चाहिए, जिससे वे रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं को और प्रभावी बनाने की वकालत करते हुए कहा कि सूर्य घर सोलर योजना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाए तथा घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को पुनः लागू किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवा सोच और नवाचारी कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार होने के कारण राज्य की संपत्तियों के बंटवारे सहित लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान में तेजी लाई जानी चाहिए।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए अब ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने का समय है।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *