आरसीएम विजन केयर की गोष्ठी में महिलाओं ने लिया भाग
रुद्रपुर। आरसीएम विजन केयर की ओर से सिटी क्लब रुद्रपुर में गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा की पत्नी सीमा अरोड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीना शर्मा, भाजपा नेत्री रश्मि रस्तोगी तथा पूनम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान आरसीएम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेमिनार में आरसीएम से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाओं को संगठन की गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजकों ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।