सिडकुल में मजदूरों की मांगों को लेकर भाकपा (माले) ने सौंपा ज्ञापन

सिडकुल में मजदूरों की मांगों को लेकर भाकपा (माले) ने सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर, 18 अप्रैल। भाकपा (माले) ने सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला श्रम अधिकारी (डीएलसी) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी के जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर और सितारगंज सिडकुल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे मजदूर शोषण का सामना कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान न्यूनतम वेतन को उन्होंने अपर्याप्त बताया।

उन्होंने बताया कि पंतनगर सिडकुल स्थित बेलराइस और याजाकी कंपनी के ठेका श्रमिकों ने कम मजदूरी और कार्य परिस्थितियों के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। आक्रोशित श्रमिकों की मांगों को लेकर श्रम विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की अपेक्षा की गई है।

भाकपा (माले) ने मांग की कि श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, शोषण पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

ज्ञापन देने के दौरान ऐक्टू की ओर से हेमंत भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement