बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का  डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Spread the love

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का  डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

भीषण गर्मी में बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल

“खून चूसने वाला मीटर” बताकर स्मार्ट मीटरों का विरोध

बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड में बिजली संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

 

रुद्रपुर। शहर में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम स्थित डीजीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर की कई कॉलोनियों एवं मलिन बस्तियों में 8 से 10 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों, व्यापारियों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन विद्युत विभाग आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। लगातार हो रही लंबी कटौती से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं तथा दुकानदारों एवं छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का भी विरोध किया। नेताओं का आरोप था कि विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को आम जनता का “खून चूसने वाला मीटर” बताते हुए इसका विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जो सरकार एवं विद्युत विभाग की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अनावश्यक कटौती बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, मोहनलाल खेड़ा, शुभम शर्मा, इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, गौरव गिरी, अशफाक अंसारी, प्रवेश कुरैशी, साजिद खान, मोनिका ढाली, रणजीत राणा, अनंत विश्नोई, राजेंद्र मिश्रा, राजू कोली, रिजवान खान, समप्रीत ग्रोवर, विक्की विर्क, विजय पुजारा, राकेश कोली, सोहेल खान, आकाश यादव, अमर कश्यप, शुभम ठाकुर, विवेक यादव, योगेश शर्मा, प्रदीप कश्यप, दीपक मौर्य, अजय सिंह, सोनू गुप्ता, तुषार वर्मा, कुणाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, भगवान दास, प्रवेश शर्मा, भूपराम, अंकित राठौर, रोहित मौर्य, राजा, रोहित सागर, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *