*चंपावत में भाजपा की बड़ी जॉइनिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि पार्टी में शामिल*
*चंपावत में भाजपा की बड़ी जॉइनिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि पार्टी में शामिल*
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जनपद चंपावत में भाजपा ने बड़ी राजनीतिक जॉइनिंग कराई। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट और कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का फूलमाला और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ना प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल को दर्शाता है। लगातार हो रही जॉइनिंग से स्पष्ट है कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का भाजपा की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में बन रहा माहौल निजी समाचार संस्थानों के सर्वे में भी दिखाई देने लगा है।
भट्ट ने कहा कि पिछले 12 से 14 वर्षों में देश और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। दूरदराज के गांवों तक सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता अपने क्षेत्र का विकास कराना होती है और इसी वजह से वे ऐसी सरकार के साथ खड़े होना चाहते हैं, जो विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। चंपावत की जनता को पुष्कर सिंह धामी जैसा नेतृत्व राज्य को देने के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनमें आगे चलकर देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने नए सदस्यों से भाजपा के पक्ष में बने माहौल को और मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि भाजपा आगामी समय में दो-तिहाई बहुमत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेगी।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को भाजपा के सिद्धांतों, विचारधारा और संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों के सम्मान की चिंता करना संगठन का कर्तव्य है। नए सदस्यों की क्षमता और परिस्थितियों के अनुरूप उन्हें संगठनात्मक एवं चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।
पार्टी के अनुसार, चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वालों में नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा, सभासद बलराज पाटनी, नवल पचौली व दीपक गहतोड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बोहरा व राहुल गहतोड़ी, ग्राम प्रधान कजीना भगवती प्रसाद जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोहाघाट ललित सिंह पाटनी, पूर्व ग्राम प्रधान बिगराकोट एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रकाश चंद्र शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पाटी संजय सिंह पाटनी, छात्र नेता दीपक सिंह और तनुज सिंह बिष्ट शामिल हैं।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राईकोट-कुंवर लोहाघाट डूंगर सिंह पार्थौली, नगर पालिका लोहाघाट के सभासद योगेश जोशी, ग्राम प्रधान कायल मोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राईकोट-कुंवर अंकित सिंह कुंवर, पूर्व ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया पवन राम, ग्राम प्रधान कुनाड़ी पुष्कर सिंह, ग्राम प्रधान पासम चंद्रकांत तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान सुल्ला त्रिलोक सिंह सामंत, ग्राम प्रधान कमलेड़ी कमल कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पासम नैन राम, ग्राम प्रधान चोड़ला दीपक सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान सुल्ला हरीश राम, ग्राम प्रधान मढ़ुवा सुरेंद्र राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य डुंगरा बोहरा विनोद सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान बाकू हरीश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरेली पुष्कर धौनी, ग्राम प्रधान मूलाकोट चंचल सिंह अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मूलाकोट मदन सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


