*_असम : आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, बार में भी लगी आग_*

Spread the love

*_असम : आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, बार में भी लगी आग_*

गुवाहाटी: गुवाहाटी में गुरुवार देर रात आग लगने की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. यह घटना गुवाहाटी के जालुकबाड़ी के जॉयमोती इलाके की है.स्थानीय लोगों को शक है कि सिलेंडर फटने से आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों की पहचान कुद्दुस अली (65), काजोली (40), सफीकुल (30) और साहिद अली (12) के तौर पर हुई है. यह परिवार गोलपारा जिले के कृष्णई का रहने वाला था और जालुकबाड़ी के जयमती नगर में किराए के मकान में रहता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग तेज़ी से पूरे घर में फैल गई। कई लोगों के भागने से पहले ही इसने कम से कम दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

लोगों ने कहा कि वे धुएं और आग की लपटों से जागे, लेकिन जब तक बचाव का काम शुरू होता, आग और बढ़ चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद फायरफाइटर्स, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के लोगों ने मिलकर आग बुझाने और बचाव का काम किया.

 

हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आग कैसे लगी और किन वजहों से यह रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में तेजी से फैली. इस हादसे ने इलाके के लोगों को सदमे में डाल दिया है, आग ने कंपाउंड के कुछ हिस्सों को राख में बदल दिया और कुछ ही मिनटों में चार लोगों की जान ले ली.

 

बार में लगी आग में एक को जिंदा बचाया

 

इस बीच, गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया.

वहीं शुक्रवार को सुबह एक बार में भीषण आग लग गई. बिल्डिंग में कई दुकानें हैं, लेकिन बार से धुआं निकलते देख लोगों ने फायर टेंडर की गाड़ियां बुलाईं और आग बुझाई. वहीं बार के बाथरूम में फंसे एक व्यक्ति को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *