*श्याम भजनों से भक्तिमय हुआ शिवपुर, भारत भूषण चुघ ने केक काटकर मनाया बाबा का जन्मोत्सव*

रुद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम शिवपुर में पहली बार श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सह प्रभारी काशीपुर भारत भूषण चुघ ने विधिवत पूजा-अर्चना और केक काटकर किया।

जन्मोत्सव के अवसर पर भजन गायकों ने श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। बाबा के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि बाबा खाटू श्याम की आराधना से भक्तों को आत्मिक शांति और संकटों से उबरने का संबल मिलता है। खाटू श्याम धाम की महिमा अपरंपार है, जहां देशभर से हजारों-लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। उन्होंने जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बाबा के जयकारों के बीच केक काटा गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विजय शिकारी, शिवम तपाली, कृष्णा तपाली, राजेश तपाली, पुरुषोत्तम, सरोज, मनीष हालदार, प्रेम सरकार, अंशु सरकार, राकेश तपाली, बंटी, रवि ढाली, सूरज मंडल, महेश बाला, अभिजीत राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement