*अनियंत्रित कंटेनर कार पर पलटा, कपूर परिवार के चार लोगों की मौत* *भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मासूम बच्चा सुरक्षित बचा* *सहारनपुर से खरीदारी करने देहरादून आया था परिवार*

*अनियंत्रित कंटेनर कार पर पलटा, कपूर परिवार के चार लोगों की मौत*

*भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मासूम बच्चा सुरक्षित बचा*

*सहारनपुर से खरीदारी करने देहरादून आया था परिवार*

देहरादून/सहारनपुर। देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून मार्ग पर साईं मंदिर के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ट्रक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार सहारनपुर के कपूर परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद एक मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी कपूर परिवार खरीदारी के लिए देहरादून आया था। इसी दौरान मोहब्बेवाला क्षेत्र में साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक उनकी कार पर पलट गया। कंटेनर के नीचे दबने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

हादसे में विश्वेष कपूर (38), उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और कार चालक नीरज की मौत हो गई। वहीं, परिवार का मासूम बच्चा माहेर इस भीषण दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। राहत एवं बचाव दल ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने कटर की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सहारनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement