*भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को तारी टाकुली ने दिया समर्थन*
*भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को तारी टाकुली ने दिया समर्थन*
किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तारी टाकुली ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ‘सोनू’ को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में तारी टाकुली ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के पक्ष में समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। भाजपा नेताओं ने उनके समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।


