*विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता : राम माधव* *प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने पंतनगर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक पहुंचाएं पार्टी की रीति-नीति*

*विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता : राम माधव*

*प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने पंतनगर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बोले- बूथ स्तर तक पहुंचाएं पार्टी की रीति-नीति*

पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी राम माधव रविवार दोपहर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान राम माधव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

राम माधव ने कहा कि भाजपा न केवल देश, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस उपलब्धि का श्रेय पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनकी मेहनत और निष्ठा से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के बल पर उत्तराखंड में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान राम माधव ने भारत भूषण चुघ की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement