*ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ में परिवहन विभाग के छोटे से रिटायर अफसर के घर छापे में “कुबेर का खजाना” मिला।*

Spread the love

*ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ में परिवहन विभाग के छोटे से रिटायर अफसर के घर छापे में “कुबेर का खजाना” मिला।* इतना सोना चांदी, जवाहरात, प्लॉट मकान दुकान दुकान देख विजिलेंस वालों को “चक्कर” आ गया। ललित कुमार के ठिकानों पर UP विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद। यूपी विजिलेंस की कार्रवाई में परिवहन विभाग के रिटायर अफसर ललित कुमार के ठिकानों से अकूत संपत्ति बरामद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में करीब 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। दावा है कि विजिलेंस टीम को ललित कुमार से जुड़े बंगले, कोठियां, दुकानें, मकान, खेत और अन्य संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं। छापे में मिली दौलत देखकर टीम भी हैरान रह गई। ट्रांसपोर्ट विभाग का एक रिटायर अफसर और इतनी बेहिसाब संपत्ति। अब यही सवाल जांच के केंद्र में है। विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि यह सोना-चांदी और संपत्तियां ललित कुमार ने अपनी वैध आय से खरीदीं या फिर भ्रष्टाचार की कमाई से खड़ा किया गया यह पूरा साम्राज्य है।*


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *