*दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ : राजेश शुक्ला*
राघवनगर। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, राघवनगर की ओर से आयोजित बोनस वितरण समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दुग्ध उत्पादकों को लाभांश, उपहार और प्रोत्साहन राशि वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम और ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां दुग्ध उत्पादकों को संगठित मंच प्रदान करने के साथ उनके आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादकों को लाभांश और प्रोत्साहन राशि का वितरण इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने उत्पादकों को बधाई देते हुए पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और पशुपालकों की आय का प्रमुख स्रोत है। सहकारी समितियों के माध्यम से उत्पादकों को लाभांश और प्रोत्साहन राशि मिलना सराहनीय कदम है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे इस व्यवसाय को और मजबूती से आगे बढ़ा सकेंगे।
ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम ने कहा कि किसान और पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम योगदान दे रहे हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से उनके परिश्रम का उचित लाभ मिलना उत्साहजनक है। ऐसे आयोजनों से पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलता है और वे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष संजय कुशवाहा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, सदस्य अखिलेश यादव, आदर्श कुमार, रामाश्रय, शंभूनाथ यादव, सरोज यादव, सुशीला देवी और सीता देवी, समिति सचिव धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी तथा नारायणपुर सोसाइटी के संचालक नरेंद्र मणि त्रिपाठी सहित जनार्दन सिंह, उदयभान, विजय बहादुर, नारायण सिंह, उमेश कुशवाहा, सुरेंद्र, नंद कुमार, वीरेंद्र, रामायण, शिव वचन यादव, नंद जी, एडवोकेट सतीश, अखिलेश कुशवाहा, राजकमल और अशोक यादव मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों, समिति पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।


