*प्रधानमंत्री के पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में खड़गे का पुतला फूंका* *भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला बोले, भ्रामक प्रचार से जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस*

*प्रधानमंत्री के पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में खड़गे का पुतला फूंका*

*भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला बोले, भ्रामक प्रचार से जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस*

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के विरोध में सोमवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा।

हिमांशु शुक्ला ने कहा कि विपक्ष और कांग्रेस को देश में अराजकता का माहौल बनाने तथा भ्रामक प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता के जनादेश से चुनी हुई सरकार काम कर रही है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी बात रखनी चाहिए। साथ ही ऐसे बयानों और प्रचार से बचना चाहिए, जिनसे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement