*माता की चौकी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा दक्ष चौक* *महंत विकास शर्मा के सानिध्य में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल*

*माता की चौकी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा दक्ष चौक*

 

*महंत विकास शर्मा के सानिध्य में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल*

 

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्री नीलकंठ धाम की ओर से गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। श्री नीलकंठ धाम के महंत विकास शर्मा के सानिध्य में सुदर्शन नारंग के कल्याण डेरी परिसर में सजे माता के भव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज का गुणगान किया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्री बालाजी महाराज, श्री भैरवनाथ और श्री प्रेतराज की आरती के बाद भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। माता के दरबार में श्रद्धालु तालियां बजाकर भजनों का आनंद लेते नजर आए।

 

भजन गायकों ने ‘है दुख भंजन मारुति नंदन’, ‘कालका मां मुझे तेरी जरूरत है’, ‘मेरी मैया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी’, ‘शेरावाली नूं पसंद किवें आई’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ और ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए झूमते रहे।

 

महंत विकास शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित माता की चौकी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र महोत्सव का भक्तिमय आगाज हुआ।

 

ये रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में भजन गायक विनीत अरोरा, सुमित वार्ष्णेय, जगदीश बठला, विवेक दीप सिंह, अमित अरोड़ा, बॉबी, अजय चड्ढा, सचिन खुराना, राजन राठौड़, सुनील ठुकराल, पम्मी सुखीजा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक पुंशी, हरजीत राठी, पवन खनिजों, पवन रंगीला, सुशील नारंग, समीर गौड़, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, अनुज शर्मा, रोहित मदान, देवेंद्र गिरी, मुकेश शर्मा, चंदन सक्सेना, अमन खुराना, राघव बठला, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, सीमा नारंग, संगीता बठला, सिमरन बठला, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, गुरमीत कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, राम बेटी, चिका शर्मा और शालू राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement