*भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, सर्जिकल स्ट्राइक के संदेश को बताया महत्वपूर्ण*

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, चुघ ने सर्जिकल स्ट्राइक के संदेश को बताया महत्वपूर्ण

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण को रविवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फौजी मटकोटा स्थित बूथ संख्या 195, वार्ड नंबर 32 में सुना। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने सरदार भगत सिंह मंडल के सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक देवेंद्र सिंह बामल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पार कर आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया।

चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में सोमनाथ मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमले किए गए, लेकिन हर बार उसके पुनर्निर्माण और आस्था ने उसकी पहचान को कायम रखा। आज सोमनाथ मंदिर देश की आस्था और गौरव का प्रतीक है।

चुघ के अनुसार प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कराने और पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जनगणना सहित विभिन्न प्रक्रियाओं के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जानकारी सही ढंग से दर्ज करानी चाहिए।

इस अवसर पर ज्ञान सिंह चौहान, योगेश वर्मा, केशव शर्मा, अमित गोड, रघुराज सिंह, देवेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र मलिक, श्याम सिंह, कुंवर पाल सिंह दहिया, उदित बामल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement