*बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता* *आर्यन देव उनियाल का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* *राष्ट्रसेवा और जनसेवा से युवाओं को जोड़ रहा भाजयुमो: गहलौत*

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटे युवा कार्यकर्ता

रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर की ओर से शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भाजयुमो युवाओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ जुटना होगा। बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान लालपुर के चेयरमैन अमृतपाल रंधावा, मयंक पांडे, जिला महामंत्री भाजयुमो शशांक वर्मा, विशाल सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, आदेश भारद्वाज, अल्केश रघुवंशी, शिवम, दीपक, विशाल, आकाश, अनुज, नितिन, मनोज सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement