*गणेश उत्सव में शामिल हुए भारत भूषण चुघ, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद*

*गणेश उत्सव में शामिल हुए भारत भूषण चुघ, भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद*

रुद्रपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न गणेश उत्सव कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

वार्ड संख्या-29 स्थित सुभाष कॉलोनी के मां शीतला मंदिर में महाकाल ग्रुप की ओर से गणपति महोत्सव एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायकों ने भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

इसके अलावा भारत भूषण चुघ ने सामिया लेक सिटी और निकटवर्ती ग्राम संपतपुर में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर चुघ ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य और सभी के आराध्य हैं। श्रद्धा और भक्ति के साथ उनकी पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के कष्ट और संकट दूर करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रमों में मनीष छाबड़ा, रजत बाटला, गौरव अरोड़ा, राजकुमार मेहरा, सत्येंद्र पासवान, संजय पासवान, हरजीत पासवान, राकेश तिवारी, हर्ष बाटला, सुमित पासवान, राकेश पासवान, लक्ष्मी पासवान, रमेश पासवान, राजकिशोर पासवान, गोपी कुमार, नरेश जांगड़ा, दिनेश पांडे, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, नरेश गोसाई, कुंदन भंडारी, विनेश सक्सेना, विनोद ठाकुर, अमन सिंह, सतीश चंद्र, चंद्र प्रकाश, राकेश कश्यप, मुनीष कश्यप, गंगाधर, मुकेश मौर्या, महेश कुमार, अमन कश्यप, गौतम गुप्ता, शिवम कोली, मुकेश सागर, नागेंद्र सहानी, रंजीत सहानी, प्रमोद कश्यप, अरुण सागर, मोहित सहानी, अमन ग्रोवर, ललता कोली, सौरभ सहानी, अनुज साहनी, जस्सू एवं शिबू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement