*गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा रुद्रपुर*
*विधायक शिव अरोरा ने गांधी कॉलोनी, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी व खानपुर पूर्व में गणेश महोत्सव में की पूजा-अर्चना*
रुद्रपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश महोत्सव की धूम है। जगह-जगह सजे भव्य पंडालों में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में विधायक शिव अरोरा ने गांधी कॉलोनी, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी और खानपुर पूर्व में आयोजित गणेश महोत्सव में पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
गांधी कॉलोनी में विधायक ने भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजता रहा।
इसके बाद विधायक आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने गणेश महोत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना की। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ गणपति की स्तुति की। खानपुर पूर्व में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव में भी विधायक ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। रुद्रपुर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाना हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने भगवान गणपति से रुद्रपुर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करें और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।
इस दौरान डॉ. सीमा अरोरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, कौशल विश्वास, गुरबाज दुमरा, मनमोहन वाधवा, गणेश राय, गणेश सरकार, सरोज राय, सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, मनोज वर्मा, दीपक देवल, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।


