*बेहड़ ने चार वार्डों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट*
*बेहड़ ने चार वार्डों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट*
किच्छा। नगर पालिका चुनाव को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने मंगलवार देर रात विभिन्न वार्डों में जनसभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने वार्ड नंबर 7, 11, 14 और 13 में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह समेत पार्टी के सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसभाओं में विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किच्छा की जनता से मिल रहा स्नेह और समर्थन पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत है। कांग्रेस नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
उन्होंने कहा कि राजेश प्रताप सिंह और कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों को समर्थन मिलने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनाव के बाद भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
इसके बाद विधायक बेहड़ ने सिरौलीकला में नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की।
इस दौरान सईदुल रहमान, सरवर हाजी, नारायण बिष्ट, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोली, तस्लीम, राजा, मोहम्मद आरिफ, अफसार कुरैशी, सैम मलिक, यूनिस कुरैशी, फरियाद शाह, अंग्रेज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


