*गुलशन कुमार हत्याकांड: गनरों की मुंबई जाने की अनुमति रोकने पर पूर्व IPS ने उठाए सवाल* *पूर्व IPS राजेश पांडे का दावा- हत्या के दिन गुलशन कुमार के साथ नहीं थे यूपी से मिले दोनों गनर*

*गुलशन कुमार हत्याकांड: गनरों की मुंबई जाने की अनुमति रोकने पर पूर्व IPS ने उठाए सवाल*

*पूर्व IPS राजेश पांडे का दावा- हत्या के दिन गुलशन कुमार के साथ नहीं थे यूपी से मिले दोनों गनर*
नई दिल्ली। चर्चित गुलशन कुमार हत्याकांड को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडे के एक दावे के बाद तत्कालीन मेरठ जोन के आईजी रहे विक्रम सिंह की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्रजेश मिश्रा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पांडे ने दावा किया कि हत्या के दिन गुलशन कुमार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए दोनों गनर मुंबई नहीं गए थे।
पांडे के मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निर्देश पर गुलशन कुमार को दो गनर उपलब्ध कराए गए थे। दोनों गनर पहले उनके साथ मुंबई भी जाते थे, लेकिन हत्या से पहले तत्कालीन मेरठ जोन के आईजी विक्रम सिंह ने गनरों के मुंबई जाने की अनुमति रोक दी थी। इसके चलते घटना के दिन दोनों गनर गुलशन कुमार के साथ मौजूद नहीं थे।
पूर्व आईपीएस ने कहा कि यदि गनर उनके साथ होते तो संभव है कि वारदात को रोका जा सकता था। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक वरिष्ठ पत्रकार की खबर का भी हवाला दिया। हालांकि, गनरों की अनुमति रोके जाने के संबंध में लगाए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि की आवश्यकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement