*युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी का महापौर ने किया स्वागत* *युवा सोच, नया उत्तराखंड: विद्यार्थियों से सीएम धामी की सीधी बातचीत* *युवाओं की भागीदारी से बनेगा सशक्त उत्तराखंड: महापौर विकास शर्मा*

युवा विद्यार्थी मंथन में सीएम धामी का महापौर ने किया स्वागत

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल (JPS) में ‘युवा सोच, नया उत्तराखंड’ के तहत आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं और विचारों को सुना तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा की पुत्री अपर्णा शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को संजोया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद के ऐसे कार्यक्रम उनकी प्रतिभा, सोच और सपनों को नई दिशा देने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement