*एक किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद*
किच्छा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। बरामद चरस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त को पुलभट्टा पुलिस टीम सितारगंज रोड, किच्छा हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। उनके कब्जे से कुल 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बंडिया भट्टा, किच्छा के कब्जे से 607 ग्राम और प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश निवासी बंडिया भट्टा के कब्जे से 416 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 131/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल मानवेंद्र धोनी, कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल दीपचंद लोहनी शामिल रहे।











