*12.19 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*

*12.19 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार*

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.19 ग्राम स्मैक और 1,810 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर 20 अगस्त की रात पुलिस टीम रामपुर रोड से ब्लॉक रोड की ओर गश्त और चेकिंग कर रही थी। आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पशु चिकित्सालय के सामने पुलिस वाहन की रोशनी देखकर एक व्यक्ति तेजी से काशीपुर रोड की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज खान (38) पुत्र शकील खान, निवासी वार्ड नंबर 26, सीरगोटिया, रुद्रपुर बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्मैक का सेवन करने और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए इसकी बिक्री करने की बात स्वीकार की। तलाशी में मिले 1,810 रुपये के संबंध में उसने इन्हें स्मैक बेचकर प्राप्त होना बताया।

पुलिस ने मामले में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 426/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रम्पुरा उपनिरीक्षक दीपक कौशिक, उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, उपनिरीक्षक नरेश चंद्र पंत, हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णा प्रसाद, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement