- *सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक वाल्मीकि का निधन, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जताया शोक*
रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री अभिषेक वाल्मीकि का उपचार के दौरान आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा जिला ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने अभिषेक वाल्मीकि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से वे अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति।








