*E20 पेट्रोल के बचाव में उतरीं तेल कंपनियां, विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार*

Spread the love

*E20 पेट्रोल के बचाव में उतरीं तेल कंपनियां, विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार*

नई दिल्ली। E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) बचाव में उतर आई हैं। कंपनियों ने E20 पेट्रोल में क्लोराइड की मात्रा अधिक होने और ईंधन में नमी की समस्या से जुड़े दावों को जांच में सही नहीं पाए जाने का दावा किया है।

तेल कंपनियों ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की ओर से E20 पेट्रोल को लेकर उठाए गए सवालों का खंडन करते हुए कहा कि पेट्रोल के नमूनों की व्यापक स्तर पर जांच की गई है। कंपनियों के मुताबिक, 1,000 से अधिक नमूनों की जांच में क्लोराइड का स्तर महज 0 से 3 पीपीएम पाया गया, जबकि E20 पेट्रोल में 500 पीपीएम क्लोराइड होने का दावा जांच में सही नहीं मिला।

OMC ने यह भी कहा कि पेट्रोल में अधिक नमी होने संबंधी दावे भी जांच में सही नहीं पाए गए। कंपनियों के अनुसार, गुणवत्ता से जुड़ी जो भी गड़बड़ियां सामने आई थीं, उन्हें सुधार लिया गया है। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और परीक्षण किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *