*पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से इनकार, पार्टी ने जताया पूरा समर्थन*

*पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से इनकार, पार्टी ने जताया पूरा समर्थन*

नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच स्पष्ट संकेत मिले हैं कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पेपर लीक मामलों में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का कोई प्रश्न नहीं है। विपक्ष लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल ने इस मांग को खारिज करते हुए मंत्री पर पूरा भरोसा जताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement