कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पणपूर्ण सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पणपूर्ण सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह ने सहायक उप निरीक्षक (एम) अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस के कुक दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार की ओर से भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement