अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम का विशेष योग सत्र कल – महापौर विकास शर्मा ने शहरवासियों से की प्रतिभाग की अपील

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम का विशेष योग सत्र कल

– महापौर विकास शर्मा ने शहरवासियों से की प्रतिभाग की अपील

 

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर एवं आशीर्वाद जिम (फिटनेस वर्कआउट) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 21 जून को विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक फिटनेस वर्कआउट स्पोर्टिंग, नियर रेनबो पब्लिक स्कूल परिसर में होगा। शिविर में *योग प्रशिक्षक विपिन अग्रवाल* योग का अभ्यास करायेंगे।

 

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का आयोजन ‘स्वास्थ्य, सामंजस्य और प्रसन्नता के लिए योग’ थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

 

महापौर ने शहरवासियों, सभी 40 वार्डों के पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना बेहद आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण का निर्माण भी होता है।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरी दुनिया भारतीय योग पद्धति को अपना रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग दिवस पर शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *