*सोशल मीडिया बैन, 16 साल से कम उम्र वाले नहीं चला पाएंगे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक*

Spread the love

*सोशल मीडिया बैन, 16 साल से कम उम्र वाले नहीं चला पाएंगे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक*

 

16 वर्ष से कम उम्र के किशोर अगले साल वसंत के बाद टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन होने वाले नुकसानों से बचाना और उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण में सुधार करना है। इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के लिए लाइव-स्ट्रीमिंग और अजनबियों से संपर्क किए जाने जैसी उच्च जोखिम वाली ऑनलाइन सुविधाओं को भी कड़ाई से सीमित किया जाएगा।

यूके सरकार ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि इस वर्ष मार्च से मई 2026 तक चलाये गये व्यापक राष्ट्रीय विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। इस राष्ट्रव्यापी सर्वे में जनता की जबरदस्त मांग देखने को मिली, जहां 10 में से 9 माता-पिता ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का समर्थन किया। वहीं दो-तिहाई युवाओं ने भी इस बात पर सहमति जतायी कि बच्चों को कम से कम कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होनी चाहिए। सरकार के अनुसार, ये नये नियम बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले प्लेटफॉम्र्स और ऑनलाइन फीचर्स से सुरक्षित रखेंगे। इस प्रतिबंध के लिए ब्रिटिश सरकार ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया प्रतिबंध मॉडल को लागू करने की योजना बना रही है।

इस दायरे में इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टिकटॉक, स्नैपचैट, फेसबुक और एक्स जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म शामिल होंगे। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप और सिग्नल जैसी मैसेजिंग सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा जायेगा, ताकि बच्चे अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रह सकें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *