रक्तदान सबसे बड़ा महादान, युवा बढ़-चढ़कर करें भागीदारी : राजकुमार ठुकराल

Spread the love

रक्तदान सबसे बड़ा महादान, युवाओं को आगे आना चाहिए : ठुकराल

रुद्रपुर। रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में ट्रांजिट कैंप सिडकुल ढाल स्थित अपना हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन तथा अन्य आपात स्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इससे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना भी सुदृढ़ होती है। युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

ठुकराल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

इस अवसर पर संजीव गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र गंगवार, राजीव कुमार, अंकित यादव, नरेंद्र कश्यप, विनोद, राहुल गंगवार, हरपला गंगवार, अमित गंगवार, दिव्यांशु विश्वकर्मा, कुलदीप चौहान, कुलदीप गंगवार, प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *