स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सात जिलों में नए सीएमओ तैनात

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सात जिलों में नए सीएमओ तैनात

देहरादून। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की नई तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में जारी आदेशों के तहत सात जिलों में सीएमओ नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तैनातियों से संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement