भाजयुमो की परिचय बैठक में संगठन विस्तार और युवा सहभागिता पर मंथन

Spread the love

भाजयुमो की परिचय बैठक में संगठन विस्तार और युवा सहभागिता पर मंथन

सितारगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में सोमवार को मंडी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव नियुक्त जिला प्रभारी रोहित ओझा एवं सहप्रभारी अक्षय साह के ऊधमसिंहनगर आगमन पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों एवं कार्य योजनाओं का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी रोहित ओझा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन हित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करें तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *