*सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार*

*सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार*

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन तथा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। बुधवार को मामले का उल्लेख किए जाने पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि इस समय अदालत के पास मामले की सुनवाई के लिए समय उपलब्ध नहीं है।

बताया गया कि एक अधिवक्ता ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम का हवाला देते हुए मामले पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल इस मामले को सुनने के लिए समय नहीं है। ऐसे में याचिका पर तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement