प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर टिप्पणी से भड़का भाजपा ओबीसी मोर्चा, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Spread the love

कांग्रेस पर बरसे नेत्रपाल मौर्य, बोले- जनता नहीं करेगी अपमान बर्दाश्त

चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई : नेत्रपाल मौर्य

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- जनता चुनावों में दे रही कांग्रेस को जवाब

 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता रमपुरा स्थित काली मंदिर के पास एकत्र हुए। यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए। नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है और उसके नेता मर्यादाओं को भूलकर देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने कहा कि देश की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जता रही है, जिससे कांग्रेस हताश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है और चुनावों में कांग्रेस को लगातार जवाब दे रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस मौके पर कमल पाल, अमन कुमार, मीना शर्मा, जसवंत सिंह, अवधेश सिंह, नानक सिंह, राजेश कुमार, राज चौहान, सौरभ गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *