अवैध शराब के विरोध पर भाजपा नेता को धमकी, ओबीसी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

जिला मंत्री को जान से मारने की धमकी पर भड़का ओबीसी मोर्चा

काली मंदिर के पास अवैध शराब बिक्री रोकने की उठी मांग

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीओ पंतनगर से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नेत्रपाल मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

 

रुद्रपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में शनिवार को ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी के नेतृत्व में सीओ पंतनगर दौलत राम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि रमपुरा स्थित काली मंदिर के समीप खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और महिलाओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस समस्या को लेकर जिला मंत्री अजय मौर्य के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा नाममात्र की कार्रवाई किए जाने से शराब माफियाओं के हौसले बढ़ गए। आरोप लगाया कि अब संबंधित माफिया अजय मौर्य को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा काली मंदिर के पास स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव सिंह, रामपाल मौर्य, आशीष कुमार, देवाशीष सिंह, जसवंत सिंह, हरिराम, देशबंधु पांडे, रवि प्रसाद और नितिन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement