भाजपा प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण समापन, संगठन मजबूती पर जोर

Spread the love

“भाजपा विचार और संस्कारों का परिवार” : बी.एल. संतोष

राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें कार्यकर्ता : बी.एल. संतोष

दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन से सोशल मीडिया तक मंथन

प्रधानमंत्री की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव : अजय भट्ट

विचार परिवार विषय पर बी.एल. संतोष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प

 

रुद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ सम्पन्न हो गया। काशीपुर रोड स्थित एम्बिएंस बैंक्वेट हॉल में आयोजित शिविर के दूसरे दिन छह महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें व्यावहारिक प्रशिक्षण, बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम, “मन की बात”, सोशल मीडिया प्रबंधन तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री B. L. Santhosh की विशेष उपस्थिति रही। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। अंतिम सत्र में उन्होंने “विचार परिवार” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का परिवार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद Ajay Bhatt ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शिविर में संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता केके दास, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, राज्यसभा सांसद अजय पाल मौर्य, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल एवं सह प्रभारी साहब के अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश सिंह एवं वर्ग पालक धीरेंद्र मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *