चारधाम यात्रा की तैयारियों पर केंद्र से सहयोग की मांग

Spread the love

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर केंद्र से सहयोग की मांग

नई दिल्ली/देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदा संवेदनशीलता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूर्व की भांति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखण्ड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हो जाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि यात्रा अवधि में राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि यात्रा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के ऊर्जा संसाधनों एवं आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *