मंत्री बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे राम सिंह कैड़ा, हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

मंत्री बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे राम सिंह कैड़ा, हुआ भव्य स्वागत

रुद्रपुर। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर आगमन पर शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नैनीताल रोड से लेकर नगर निगम परिसर तक पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

मंत्री का काफिला जैसे ही नैनीताल रोड पहुंचा, वहां पहले से मौजूद समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद काफिला वेंडिंग जोन पहुंचा, जहां लघु व्यापारियों और महिला स्वयं सहायता समूहों ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अन्य शहरों में भी आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एक जूस की दुकान पर रुककर जूस पिया और ऑनलाइन भुगतान भी किया।

इसके बाद त्रिशूल चौक पर भी मंत्री का स्वागत हुआ। यहां उन्होंने स्थापित त्रिशूल का अवलोकन कर इसे शहर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। किच्छा रोड स्थित पूर्व कूड़ा निस्तारण स्थल पर विकसित पार्क का भी मंत्री ने निरीक्षण किया और इसे ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महापौर की कार्यशैली की सराहना करते हुए शहर में स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन के प्रयासों को सराहा।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री का काफिला नगर निगम परिसर पहुंचा, जहां पार्षदों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रुद्रपुर के समग्र विकास को गति देने का भरोसा दिलाया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *